चीन के शेनझोउ-24 मिशन से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए पाकिस्तान के ज़ीशान अली: रिपोर्ट
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के पहले अंतरिक्ष यात्री ज़ीशान अली चीन के शेनझोउ-24 मिशन से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए। रिपोर्ट में उन्हें चीन के अंतरिक्ष स्टेशन का पहला विदेशी मेहमान बताया गया है। इसके मुताबिक, पाकिस्तान के संघीय मंत्री प्रो. अहसन इकबाल ने प्रक्षेपण स्थल पर मौजूद रहकर अंतरिक्ष यान की रवानगी देखी।
रिपोर्ट के अनुसार, इकबाल ने प्रक्षेपण स्थल पर आयोजित औपचारिक विदाई समारोह में हिस्सा लिया, जहां इस मौके पर हजारों लोग जुटे। उन्होंने कहा कि उन्होंने 26 करोड़ पाकिस्तानियों की ओर से इस ऐतिहासिक पल को देखा। उन्होंने इसे अंतरिक्ष की ओर पाकिस्तान की ‘उड़ान’ (URAAN) की शुरुआत बताया।
इकबाल ने कहा कि उन्होंने पहली बार 2017–18 में अपने चीनी समकक्षों के सामने यह प्रस्ताव रखा था। उनके मुताबिक, यह योजना पाकिस्तान और चीन के राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ पर साकार हुई। उन्होंने मिशन की पूरी कामयाबी के लिए दुआ की और पाकिस्तान-चीन की दोस्ती के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
Leave a Reply