सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप; इमरान खान को शिफा की जगह PIMS ले जाने का दावा, बहन डॉ. उजमा ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
नजराना टाइम्स ब्यूरो , इस्लामाबाद | 21 अगस्त 2026 — पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक इमरान खान की बहन डॉ. उजमा खान ने खैबर पख्तूनख्वा हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया कि अदियाला जेल में बंद उनके भाई ने हिरासत के दौरान अपने साथ “गंभीर अन्याय और प्रताड़ना” होने की शिकायत की है।यह दावा ऐसे समय सामने आया है जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा इमरान...