श्री चैतन्य महाप्रभु की भविष्यवाणी को साकार कर रहे हैं इस्कॉन कपूरथला के भक्त — सुल्तानपुर में 36वीं श्री जगन्नाथ संध्या फेरी बनी प्रेम, भक्ति और हरिनाम संकीर्तन का महासागर
कपूरथला 6 जुलाई गौरव मढिया "पृथिवीते आछे यत नगरादि-ग्राम, सर्वत्र प्रचार होइबे मोर नाम।" — श्री चैतन्य महाप्रभुअर्थात्— “इस पृथ्वी के जितने भी नगर और ग्राम हैं, उन सभी स्थानों पर मेरे पवित्र हरिनाम का प्रचार होगा।”लगभग पाँच सौ वर्ष पूर्व श्री चैतन्य महाप्रभु ने जो दिव्य भविष्यवाणी की थी, आज वही भविष्यवाणी विश्वभर में साकार होती दिखाई दे रही है। परम पूज्य ए. सी. भक्तिवेदान्त स्वामी श्रील...