भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा से कपूरथला में गूँज रहा है हरिनाम — 45 संध्या फेरियों के माध्यम से घर-घर पहुँच रही है भक्ति की अलौकिक ज्योति
कपूरथला 27 जून गौरव मढिया -"उमा कहूँ मैं अनुभव अपना, सत हरि भजन जगत सब सपना।"भगवान शिव ने माता पार्वती से कहा कि इस संसार का समस्त वैभव क्षणभंगुर है, किन्तु भगवान श्रीहरि की भक्ति ही शाश्वत सत्य है। यही दिव्य संदेश आज भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन संध्या फेरियों के माध्यम से सम्पूर्ण कपूरथला में सजीव हो रहा है।आगामी 19 जुलाई को आयोजित होने वाली भव्य श्री जगन्नाथ रथयात्रा के उपलक्ष्य में...