जीसीयू लाहौर में दीवाली समारोह की रमेश सिंह अरोड़ा ने की अध्यक्षता, कृष्ण शर्मा मुख्य अतिथि बने
- इंटरनेशनल
- (Asia/Kolkata)
लाहौर: ऐतिहासिक गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी (जीसीयू) लाहौर में दीवाली समारोह आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता पंजाब के धार्मिक मामलों एवं मानवाधिकार मंत्री और पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) के प्रधान सरदार रमेश सिंह अरोड़ा ने की। समारोह में हजारों युवाओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. उमर चौधरी ने कार्यक्रम की मेजबानी की। पाकिस्तान सरकार के इवैक्यू ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के अधीन पाकिस्तान हिंदू मंदिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्हें कुलपति और प्रो. डॉ. कल्याण सिंह कल्याण ने विशेष रूप से आमंत्रित किया था।
कृष्ण शर्मा पाकिस्तान मानवाधिकार आयोग के नवनिर्वाचित सदस्य और ईटीपीबी के नीति-निर्धारक बोर्ड के सदस्य भी हैं।
समारोह को कृष्ण शर्मा, सरदार रमेश सिंह अरोड़ा, प्रो. डॉ. उमर चौधरी और प्रो. डॉ. कल्याण सिंह कल्याण ने संबोधित किया। डॉ. कल्याण सिंह कल्याण गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी लाहौर में पंजाबी के प्रोफेसर और पीएचडी करने वाले पहले सिख हैं।
Leave a Reply