Nazrana Times

हिंदी

कांग्रेसी से अकाली दल में गए सेठ सतपाल मल की कांग्रेस में घर वापसी की तैयारी

20 Jan, 2025 05:30 AM

जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी करवाएंगे वापिस जॉइनिंगजलंधर 31 दसंबर (नजराना नयूज़) पिछले विधानसभा चुनावों में जालंधर वेस्ट हलके के बड़े कांग्रेसी चेहरे सेठ सतपाल मल कांग्रेस का हाथ छोड़कर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया था | उन्हें करतारपुर विधानसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल की ओर से चुनाव भी लड़वाया गया था, लेकिन सेठ सतपाल मल शिरोमणि अकाली दल की ओर से करतारपुर विधानसभा हलके से चुनाव हार गए थे|आज दोबारा सेठ सतपाल मल शिरोमणि अकाली दल को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने की तैयारी में हैं| जालंधर पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सेठ सतपाल मल को दोबारा कांग्रेस में री-जवॉइनिंग करवाई जाएगी| जानकारी के अनुसार सेठ सतपाल अपने पूरे लाम लश्कर के साथ दोबारा कांग्रेस में आने को तैयार हैं|सतगुरु रविदास धाम में कुछ ही देर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचने वाले हैं| वहीं सेठ सतपाल मल को कांग्रेस में रीएंट्री करवाई जाएगी| उनके साथ दर्जनों और वर्कर भी कांग्रेस का दामन थामने को तैयार हैं | देखना होगा कि सेठ सतपाल मल के कांग्रेस में आने के बाद वेस्ट हलके की राजनीति में क्या बड़े बदलाव आते हैं

Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI

Latest News

Loading…
Loading the web debug toolbar…
Attempt #