Nazrana Times

हिंदी

कोर्ट कॉम्प्लेक्स में प्रशासनिक अधिकारियों ने लगाए फलदार पौधे

16 Sep, 2026 12:16 PM

ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की मुहिम के तहत लगाए आम के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कपूरथला 16 सितंबर गौरव मढिया 

ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की ओर से शहर में फलदार पौधे लगाने की चलाई जा रही मुहिम के तहत मंगलवार को कोर्ट कॉम्प्लेक्स में पौधारोपण किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने आम के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

पौधारोपण में एडीसी डेवलपमेंट वरिंदर पाल सिंह बाजवा, जीए टू डीसी रविंदर अरोड़ा और एसडीएम डॉ. इरविन कौर ने विशेष रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर तहसील कॉम्प्लेक्स से जुड़े योगेश सोनी, तरसेम सिंह हरी, संदीप कुमार, दीपक कुमार, प्रिंस अरोड़ा, दिलप्रीत दीपू, विजय कुमार तथा ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के प्रधान सुकेत गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फलदार पौधे आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी : एडीसी

एडीसी डेवलपमेंट वरिंदर पाल सिंह बाजवा ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य तैयार करने का प्रयास भी है। फलदार पौधे पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के साथ-साथ लोगों और पक्षियों के लिए भी उपयोगी होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयासों में अधिक से अधिक लोगों को भाग लेना चाहिए।

पौधों की देखभाल भी जरूरी : एसडीएम

एसडीएम डॉ. इरविन कौर ने कहा कि पौधा लगाना पहला कदम है, जबकि उसकी नियमित देखभाल करना उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यदि लगाए गए पौधों को समय पर पानी और उचित संरक्षण मिले तो वे आगे चलकर बड़े पेड़ बन सकते हैं। उन्होंने ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब की इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि फलदार पौधे लगाने से पर्यावरण के साथ-साथ समाज को भी लाभ मिलता है।

सामूहिक प्रयासों से बढ़ेगा हरियाली का दायरा : जीए टू डीसी

जीए टू डीसी रविंदर अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकारी प्रयासों के साथ सामाजिक संगठनों और आम लोगों की भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि फलदार पौधे लगाने की मुहिम शहर में हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। ऐसे कार्यक्रम लोगों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करते हैं।

ह्यूमन राइट्स प्रेस क्लब के प्रधान सुकेत गुप्ता ने कहा कि क्लब की ओर से शहर में अधिक से अधिक फलदार पौधे लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुहिम का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और लगाए गए पौधों की देखभाल सुनिश्चित करना भी है। उन्होंने पौधारोपण में सहयोग देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

Posted By: Gaurav Maria

Latest News

Vjkd

14 Sep, 2026 07:19 PM