Nazrana Times

हिंदी

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा,इसकी शान न जाने पाए,चाहे जान भले ही जाए,रणजीत सिंह खोजेवाल

20 Jan, 2025 05:30 AM

कपूरथला,

 14 August 2022

 आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर मंदिर सनातन धर्म से निकाली गई विशाल तिरंगा यात्रा में भाजपा के ज़िला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल में शामिल होकर लोगो को घर-घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया।खोजेवाल ने कहा है कि विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊँचा रहे हमारा,इसकी शान न जाने पाए,चाहे जान भले ही जाए यह केवल गीत नहीं आजादी की लड़ाई का मंत्र था।भारत सांस्कृतिक रूप से सदा से ही एक रहा है।हमारे देश का गौरवशाली इतिहास रहा।भारत की समृद्धि की चर्चा पूरी दुनिया में होती थी।इसी के परिणामस्वरूप पुर्तगाली,डच,अंग्रेज आदि कई विदेशी शक्तियाँ भारत आईं और हमें आपसी फूट के कारण गुलाम होना पड़ा।अंग्रेजों के विरूद्ध भारत में वर्ष 1761 में संयासी विद्रोह और फकीर विद्रोह से संघर्ष आरंभ हुआ।पहला स्वतंत्रता संग्राम 1857 में अमर शहीद मंगल पांडे ने आरंभ किया। स्वतंत्रता के लिए चले लंबे संघर्ष में अनेकों शहीदों के बलिदान के परिणामस्वरूप हमारा देश स्वतंत्र हुआ।स्वतंत्रता की इस लड़ाई में हमारे ध्वज का बहुत महत्व रहा।खोजेवाल ने स्वतंत्रता संग्राम की संक्षिप्त जानकारी देते हुए महात्मा गांधी,बालगंगाधर तिलक,शहीदे आजम भगत सिंह, वीर सावरकर,चाफेकर बंधु,चंद्रशेखर आजाद,पंडित रामप्रसाद बिस्मिल,नेता जी सुभाष चंद्र बोस के योगदान और जलिया वाला बाग सहित सविनय अवज्ञा आन्दोलन आदि पर प्रकाश डाला।खोजेवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को उत्साह पूर्वक मनाने के लिए लोगों को तिरंगा घर लाने और इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान आरंभ किया है।इसका उद्देश्य लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना जगाना है।इस अवसर पर भाजपा ज़िला उपप्रधान जगदीश शर्मा,ज़िला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा,ज़िला उपप्रधान अशोक माहला,भाजपा मैडिकल सेल के कपिल धीर,पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल,भाजपा युवा मोर्चा के ज़िला महासचिव विवेक सिंह सनी बैंस,लकी सरपंच आदि उपस्थित थे।

Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI

Latest News

Loading…
Loading the web debug toolbar…
Attempt #