लाहौर में होगा एफआईएच पुरुष नेशंस कप, 24 साल बाद पाकिस्तान लौटेगा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हाकी आयोजन
- इंटरनेशनल
- (Asia/Kolkata)
लाहौर/इस्लामाबाद (नज़राना टाइम्स स्पोर्ट्स डेस्क): पाकिस्तान 24 साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय हाकी महासंघ (एफआईएच) के एक बड़े आयोजन की मेजबानी करेगा। एफआईएच हाकी पुरुष नेशंस कप का पांचवां संस्करण लाहौर में 19 से 28 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा।
एफआईएच अध्यक्ष तय्यब इकराम और पाकिस्तान हाकी महासंघ के अंतरिम अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने शुक्रवार को इस्लामाबाद में आयोजित समारोह में इसकी घोषणा की। दोनों ने 10 टीमों के टूर्नामेंट की मेजबानी के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
पाकिस्तान के अलावा मिस्र, आयरलैंड, जापान, मलेशिया, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया और अमेरिका की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट में पहली बार टीमों की संख्या आठ से बढ़ाकर 10 की गई है।
लाहौर में विजेता बनने वाली टीम को 2027-28 की एफआईएच प्रो लीग में जगह मिलेगी। पाकिस्तान 2024-25 नेशंस कप में उपविजेता रहा था और उसके बाद उसने 2025-26 का सत्र प्रो लीग में खेला।
Leave a Reply