समाना पहुँचे जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज, बेअदबी कानून पर विधायकों को चेतावनी
13 Mar, 2026 07:19 PM
समाना: जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज समाना पहुँचे, जहाँ उन्होंने बड़ी संख्या में एकत्रित संगत को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाओं पर चिंता जताई और सरकार व विधायकों को चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि यदि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून नहीं बनाया गया, तो आने वाले समय में गुरुद्वारों और धार्मिक मंचों से विधायकों को बोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि धार्मिक भावनाओं की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है और इस मामले में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज्ज ने संगत को खड़े होकर भाई गुरजीत सिंह खालसा की अच्छी सेहत और कुशलता के लिए अरदास करने के लिए कहा। संगत ने भी उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।
Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI








