Nazrana Times

हिंदी

दिल्ली पहुंचे जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज को मिला विशेष सम्मान

19 Jun, 2025 06:37 AM
दिल्ली पहुंचे जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज को मिला विशेष सम्मान

जत्थेदार साहिब ने दिल्ली की संगत को ईमान बरकरार रखने का किया आह्वान

 सिखों का मुंह गुरू ग्रंथ और पंथ की ओर रहना चाहिए: जत्थेदार गड़गज

18 जून 2025:नई दिल्ली,गुरप्रीत सिंह चोहका

 श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने दिल्ली की संगत को ईमान बरकरार रखने का आह्वान किया है। मोती नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा में श्री गुरू हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व और श्री अकाल तख्त साहिब के सृजना दिवस को समर्पित हुए विशेष गुरमत समागम के दौरान बोलते हुए ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कहा कि आज पंथ को एकजुट होने की जरूरत है। विपरीत परिस्थितियों में भी सिदक वालों को सिदक नहीं छोड़ना चाहिए। खुदगर्जी छोड़ करके सिख का मुंह गुरू ग्रंथ और गुरू पंथ की ओर रहना चाहिए। सिख जरनैलों ने 1783 में दिल्ली पर फतेह के बाद दिल्ली के ऐतिहासिक गुरुद्वारों का निर्माण करवाया था। इसलिए गुरुद्वारों की मान मर्यादा कायम रहनी चाहिए। आज दिल्ली के सिख युवाओं में टोपी पहनने और हुक्का पीने की लत दिखाई दें रही हैं। जबकि हमें धर्म की सीख संभालने की जरूरत थी। जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने जोर देकर कहा कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सभी स्थानीय गुरुद्वारों को धर्म प्रचार करके युवाओं को वापस सिख धर्म में वापस लाने की अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। लेकिन, दिल्ली पर राज करने वाले हुक्मरान हमारे बंदी सिंघों को नहीं छोड़ रहे हैं। जब भी बंदी सिंघों की रिहाई के लिए माहौल बनना शुरू होता है, तो हमारे ही लोग उसका विरोध करना शुरू कर देते हैं। क्योंकि हमारे घर में फूट है। दिल्ली के सिख पहले एकजुट हुआ करते थे, लेकिन अब गुटों में बंट गए हैं। पिछले हफ्ते रोहिणी के पुलिस थाने में एक सिख के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, लेकिन गुटों में बंटे दिल्ली के सिखों ने इस मामले में कोई गुस्सा नहीं दिखाया। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी प्रबंधकों ने ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज को धर्म प्रचार लहर "खुआर होएं सब मिलेंगे" के तहत युवाओं को पंथक रास्ते पर वापस लाने के लिए उनके रचनात्मक प्रयासों तथा श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार नियुक्त होने के बाद उनके प्रथम दिल्ली आगमन पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरू सिंह सभा मोती नगर के अध्यक्ष रविंदर सिंह, कार्यकारी महासचिव जतिंदर सिंह साहनी तथा गुरू नानक पब्लिक स्कूल मोती नगर के मैनेजर गुरकुंवर सिंह साहनी ने जत्थेदार साहिब को सम्मान चिह्न, कृपाण तथा शाल भेंट करके सम्मानित किया। भाई बीबा सिंह खालसा स्कूल मोती नगर के मैनेजर डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने इस अवसर पर मंच संचालन की भूमिका निभाई।

Posted By: TAJEEMNOOR KAUR

Loading…
Loading the web debug toolbar…
Attempt #