उत्तराखंड सीमा पर भारी तनाव, निहंग सिखों को कुल्हाल बॉर्डर पर रोका गया
उत्तराखंड सीमा पर भारी तनाव, निहंग सिखों को कुल्हाल बॉर्डर पर रोका गया
Utrakhand Nazrana Times Beuro-उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित कुल्हाल बॉर्डर पर आज उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कर्णप्रयाग घटना के विरोध में उत्तराखंड कूच कर रहे 300 से अधिक निहंग सिखों को पुलिस ने रोक दिया। 16 जून को कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों और निहंगों के बीच हुए विवाद के बाद से स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पांवटा साहिब गुरुद्वारे में निहंग जत्थेबंदियों के साथ वार्ता कर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर सीमा पर भारी पुलिस बल और आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है।
Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI