Nazrana Times

ਪੰਜਾਬੀ

शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कहने वाले संसद सिमरनजीत सिंह मान दिमागी रूप से दिवालिया हो चुके है,रणजीत सिंह खोजेवाल

20 Jan, 2025 05:30 AM

कपूरथला --- देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले क्रांतिकारी शहीद-ए-आजम भगत सिंह को आतंकवादी कहने वाले संसद व शिरोमणि अकाली दल(अमृतसर-मान गुट)के सिमरनजीत सिंह मान दिमागी रूप से दिवालिया हो चुके है।उक्त बातें पूर्व चेयरमैन व भाजपा के जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने सिमरनजीत सिंह मान द्वारा देश की शान और युवाओ के प्रेणा स्रोत शहीदे आजम भगत सिंह पर दिए गए विवादित बयान की निंदा करते हुए कही।खोजेवाल ने इसे राष्ट्र का अपमान बताया है और कहा कि सिमरनजीत सिंह मान अपने विवादित बयान के लिए देश से माफी मांगें।खोजेवाल ने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान विवादित बयान देकर पब्लिसिटी चाहते हैं।उन्होंने कहा,हर हिन्दू,सिख,हरेक पंजाबी और देशवासी देश की आजादी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के अभूतपूर्व योगदान को एक प्रतीक के रूप में मानता है।उन्होंने कहा कि सिमरनजीत सिंह मान विवादित बयान देकर सिखों की छवि को पूरी दुनिया में नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।शहीद-ए-आजम भगत सिंह हमेशा से ही पूरे देश के लिए एक आईकान रहे हैं।उन्हें आतंकवादी बताने के लिए सिमरनजीत सिंह मान को माफी मांगनी चाहिए।खोजेवाल ने कहा कि,शहीद-ए-आजम भगत सिंह देश के नायक हैं।सिमरनजीत सिंह मान के बयान से करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।मान को तुरंत अपने बयान पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।खोजेवाल ने कहा कि 23 साल के शहीद भगत सिंह,आज भी युवाओं के दिलों में जवां है।युवाओं के लिए प्रेरणा है।युवाओं को देश के लिए कुछ कर गुजरने की ताकत और हौंसला देते हैं।शहीद ए आजम भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।उन्होंने कहा कम आयु में ही उन्होंने अपनी जान देश के लिए कुर्बान कर दी थी।उन्होंने कहा कि क्रांतिकारियों व शहीदों की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।उनका सम्मान करना चाहिए।खोजेवाल ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि भगत सिंह,राजगुरू और सुखदेव को जल्द से जल्द शहीद का दर्जा दिया जाए।

Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI

Latest News

Loading…
Loading the web debug toolbar…
Attempt #