Nazrana Times

ਪੰਜਾਬੀ

यह एक ऐतिहासिक क्षण है जब एक साधारण परिवार की महिला आज इस सर्वोच्च स्थान पर पहुंची,खोजेवाल

20 Jan, 2025 05:30 AM

द्रौपदी मुर्मू के देश के 15 वें राष्ट्रपति बनने की ख़ुशी में भाजपा एससी मोर्चा ने बांटे लड्डू कपूरथला -23-07-2022 देश के 15 वें राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की विजय के बाद भाजपा के सभी सदस्यों में खुशी की लहर है। इसी के चलते शनिवार को भाजपा एससी मोर्चा के जिला प्रधान बलविंदर सिंह राईआवाल व बेट मंडल के प्रधान गुरप्रीत सिंह रंधावा की और से द्रौपदी मुर्मू के देश के 15 वें राष्ट्रपति बनने की ख़ुशी में लड्डू बांट कर ख़ुशी का इजहार किया।इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन व भाजपा के ज़िला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल विशेष तोर पर उपस्थित हुए।इस अवसर पर रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जब एक साधारण परिवार की महिला आज इस सर्वोच्च स्थान पर पहुंची है।उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि अंतिम पायदान पर बैठा हुआ व्यक्ति भी देश के सर्वोच्च स्थान तक पहुंच सकता है और उसका ताजा उदाहरण आज एनडीए की राष्ट्रपति पद की विजेता द्रौपदी मुर्मू है जो एक आदिवासी समाज से संबंधित है।खोजेवाल ने कहा की मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने आठ साल में ऐसे ऐतिहासिक फैसले लिए है।जोकि आज तक कभी नहीं हुए।बलविंदर सिंह राईआवाल व गुरप्रीत सिंह रंधावा ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने भारत की राष्ट्रपति बनकर सिद्ध कर दिया है कि भारतीय लोकतंत्र में एक भारतीय नागरिक के लिए कितना सम्मान है।भाजपा ने एक आदिवासी समुदाय की महिला को राष्ट्रपति बनने पर यह साबित कर दिया है कि भाजपा में भारत के हरेक वर्ग और धर्म का कितना सम्मान है।इस अवसर पर भाजपा के सीनियर नेता व एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कपूर चंद थापर, युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सनी बैंस,बलविंदर सिंह बिशनपुर ,महिंदर सिंह भप्पी,कुलदीप सिंह राईआवाल, कश्मीरी लाल, अमरजीत , गुरजीत कौर,जसविंदर सिंह,मलकीत चंद, इन्दरजोत,अर्शदीप सिंह,वंश सहोता,राहुल सहोता आदि उपस्थित थे।

Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI

Latest News

Loading…
Loading the web debug toolbar…
Attempt #