Nazrana Times

हिंदी

सरकारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कालका के एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया सामुदायिक सेवा कार्य

01 Oct, 2026 05:56 PM

‘नव आरोहण’ के तहत पौधे लगाकर चलाया स्वच्छता अभियान

राकेश नय्यर
कालका/चंडीगढ़,1 अक्टूबर

एनएसएस दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालका की एनएसएस इकाइयों द्वारा ‘नव आरोहण’ पहल के तहत शिव नगर के निकट स्थित झुग्गी क्षेत्र में सामुदायिक सेवा कार्य करवाया गया। इस दौरान करीब 40 एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सीमा सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष कुमार और सुश्री सविता के अलावा एनएसएस सदस्य श्रीमती अनु भी उपस्थित रहीं।

स्वयंसेवकों ने क्षेत्र में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही बच्चों के लिए शिक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियां भी करवाई गईं।

इस अवसर पर जरूरतमंद लोगों को स्टेशनरी, सैनिटरी सामग्री तथा दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं भी वितरित की गईं। स्वयंसेवकों ने बच्चों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर शिक्षा, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के अंत में एनएसएस स्वयंसेवकों ने क्षेत्र की स्वच्छता, हरियाली, शिक्षा और जनकल्याण के लिए भविष्य में भी निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।

Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI

Latest News