क्वेटा में बीएनपी रैली पर आत्मघाती विस्फोट, 11 की मौत – अख़्तर मेंगल और अचकज़ई सुरक्षित
03 Sep, 2025 10:38 PM
क्वेटा, नज़राना टाइम्स(अली इमरान चठ्ठा)
सोमवार शाम क्वेटा के शाहवानी स्टेडियम के बाहर बीएनपी (मेंगल) की रैली खत्म होने के बाद आत्मघाती धमाका हुआ। इसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 29 से ज़्यादा घायल हुए। यह रैली सरदार अता उल्लाह मेंगल की बरसी पर आयोजित की गई थी।
धमाका पार्किंग क्षेत्र में हुआ जब लोग रैली से निकल रहे थे। पुलिस ने इसे आत्मघाती हमला बताया है।
बीएनपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अख़्तर मेंगल तथा विपक्ष के नेता महमूद ख़ान अचकज़ई सुरक्षित बताए गए हैं।
घायलों को सिविल अस्पताल क्वेटा और बाद में सीएमएच में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री मीर सरफ़राज़ बुगटी ने जांच के आदेश दिए और गंभीर घायलों को कराची एयरलिफ्ट करने का निर्देश दिया।
Posted By: TAJEEMNOOR KAUR








