विश्व सिख संसद द्वारा स्टुटगार्ट में मूल नानकशाही कैलेंडर जारी
30 Dec, 2025 10:18 PM
कोलोन (जर्मनी) – जगजीत सिंह चीमा
सिख कौम की विशिष्ट पहचान के प्रतीक मूल नानकशाही कैलेंडर (संमत 558 / वर्ष 2026-27) को वर्ल्ड सिख पार्लियामेंट की ओर से जर्मनी के गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास, स्टुटगार्ट में उत्साहपूर्वक जारी किया गया। यह कैलेंडर चार साहिबज़ादों, माता गुजरी कौर तथा चमकौर गढ़ी के समस्त शहीदों की स्मृति में आयोजित विशेष शहीदी समागमों के दौरान जारी किया गया।
इस पावन अवसर पर भाई सुखदेव सिंह जी के रागी जत्थे ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया और शहीदी इतिहास से अवगत कराया।
रविवार के दीवान की समाप्ति पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भाई ओंकार सिंह, भाई सुखचैन सिंह और भाई तिरलोक सिंह द्वारा वर्ल्ड सिख पार्लियामेंट की ओर से तैयार किया गया मूल नानकशाही कैलेंडर संगत में वितरित किया गया। संगत ने इस पहल की भरपूर सराहना की।
Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI








