Nazrana Times

हिंदी

दिल्ली में Mini lockdown की घोषणा: जिम, सिनेमा हॉल, स्कूल-कॉलेज सब बंद, पढ़ें क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

20 Jan, 2025 05:30 AM
दिल्ली में अब कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में येलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है। ओमीक्रोन के खतरे के बीच कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार इसकी घोषणा की।येलो अलर्ट का मतलब मिनी लॉकडाउन और कई नई पाबंदियां लग जाएंगी। अब सिनेमा हॉल और जिम पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। लगातार दो दिनों तक कोरोना संक्रमण दर 0.5 प्रतिशत या फिर लगातार सात दिनों की अवधि के दौरान 1500 से अधिक या फिर औसत 500 ऑक्सिजन बेड अस्पतालों में सात दिनों तक भरे रहें। बंद..एक बार फिर से जिम पूरी तरह से बंद होंगे। इस दौरान किसी को जिम जाने की इजाजत नहीं होगी। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल भी बंददिल्ली के सिनेमा हॉल पूरी तरह से बंद। कम या अधिक क्षमता नहीं बल्कि पूरी तरह से ही सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया है।थिएटर, बैंक्वेट हाल, एंटरटेनमेंट पार्क भी बंद रहेंगे।ऑड ईवन के आधार पर शॉपिंग मॉलराजधानी दिल्ली के शॉपिंग मॉल सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ऑड-ईवन के आधार पर खुले रहेंगे।दुकानें ऑड ईवन के आधार पर पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी।हर जोन में 50 प्रतिशत वेंडर के साथ एक वीकली मार्केट ही चलेगी।रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगेहोटल खुलेंगे।बार्बर शॉप खुलेंकंस्ट्रक्शन एक्टिविटी जारी रहेंगी।मेट्रो और बस के लिए क्या होंगे नियमदिल्ली मेट्रो और बसों में सीटिंग कैपेसिटी के हिसाब से 50 फीसदी लोग सफर करेंगे लेकिन स्टैंडिंग की इजाजत नहींसवारी, आरटीवी में 11 लोग ही सफर कर सकेंगे।ऑटो, ई रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी- कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में दो सवारी, मैक्सी कैब में 5ऑफिस कौन जाएगा और कौन नहींदिल्ली सरकार के ऑफिस में ए ग्रेड 100 फीसदी स्टाफ को आना होगा, बाकी 50 फीसदी स्टाफ ही ऑफिस आएगा।प्राइवेट ऑफिस में 50 फीसदी स्टाफ को ही आने की इजाजत होगीइस दौरान दिल्ली के सभी स्कूल बंद होंगे। हालांकि स्कूलों में पहले से ही छुटि्यां चल रही हैं।

Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI