Nazrana Times

हिंदी

हरियाणा: कांग्रस नेता हिमानी नरवाल का हत्या, सूटकेस में मिला शव

02 Mar, 2025 05:24 PM
हरियाणा: कांग्रस नेता हिमानी नरवाल का हत्या, सूटकेस में मिला शव

नज़राना टाइम्स ब्यूरो, चंडीगढ़, 2 मार्च 2025

हरियाणा के रोहतक से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है, जहां कांग्रस महिला नेता हिमानी नरवाल की हत्या कर दी गई है। उनका शव सूटकेस में पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। शव रोहतक के सांपला इलाके में सुबह के समय मिला। शुरुआत में पुलिस ने इसे लावारिस शव मानते हुए जांच शुरू की थी, लेकिन बाद में कांग्रस विधायक भारत भूषण बत्तरा ने शव की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में की।

हिमानी नरवाल कांग्रस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में काफी सक्रिय थीं और रोहतक में दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी शामिल थीं। इस घटना ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। कांग्रस पार्टी ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है और सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरा है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि एक लड़की की इस तरह हत्या होना और सूटकेस में शव मिलना बेहद दुखद और चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि यह राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक गंभीर धब्बा है और उन्होंने इस हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

Posted By: GURBHEJ SINGH ANANDPURI