सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल कपूरथला ने किया वृक्षारोपण
- समाजिक
- 12 Jul, 2026 04:55 AM (Asia/Kolkata)
कपूरथला 12 जुलाई गौरव मढिया
विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल, कपूरथला द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को अर्बन एस्टेट स्पोर्ट्स ग्राउंड (लायलपुर खालसा कॉलेज के निकट) में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा समाज को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रताप सिंह रावत (क्रिकेट कोच), एडवोकेट विकास ठाकुर जी एवं सरदार कुलविंदर सिंह नागरा जी (प्रधान, अर्बन एस्टेट) ने संयुक्त रूप से की। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर योगेश शर्मा जी (प्रांत, विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान), मनीष जी (पंजाब प्रांत बालोपासना प्रमुख), विकास बजाज (जिला कार्यवाह), जोगिंदर तलवार जी (जिला मंत्री, विश्व हिंदू परिषद), हनी जी (जिला अखाड़ा प्रमुख), आशीष ठाकुर जी (नगर सह संयोजक), संदीप जी (नगर मिलन प्रमुख), पुनीत जी, विकी जी, ऋतिकेश जी, गोविंद जी सहित विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
Leave a Reply