पास्टर के खिलाफ पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज करवाने वाली युवती ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- राजनीति
- 23 Jul, 2026 03:27 PM (Asia/Kolkata)
कपूरथला पुलिस का वांटेड धनिया कत्लकांड का एक मुज़रिम दो दिन पहले होशियारपुर पुलिस को अन्य मामले में अपने बयान देकर आया जिसको गिरफ्तार करना बहुत हैरानीजनक
कपूरथला 23 जुलाई गौरव मढिया
पास्टर प्रोफिट बजिंदर सिंह के खिलाफ पोक्सो एक्ट तहत मामला दर्ज करवाने वाली युवती ने राजीनामा का दबाव डालकर पिता पर हमला करवाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार न करने का पुलिस पर आरोप लगाया है। जिस दौरान उसने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए कि पुलिस जानबूझ कर आरोपी को पकड़ नहीं रही है। उलटा उन्हें पुलिस द्वारा तंग परेशान किया जा रहा है। दूसरे पक्ष के लोगों की ओर से उन पर राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा है। अलग-अलग राजनीतिक नेताओं से फोन करवा कर धमकियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें इंसाफ न मिला तो वह जल्द ही डीजीपी पंजाब को इस मामले में मिलेंगे।कपूरथला निवासी एक युवती ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उसका थाना सिटी कपूरथला में पोक्सो एक्ट मामले में केस चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा लगातार उन पर राजीनामा करने का दवाब बनाया जा रहा है। जिसे लेकर उसने अप्रेल माह में थाना सिटी पुलिस को एक लिखित शिकायत दी। उसी दिन रात के समय राजुक शर्मा अपने परिवार समेत आया और पिता पर दवाब बनाने लगा कि उक्त केस वापिस ले लो। जब मना किया तो सभी ने मेरे पिता के साथ मारपीट की। जब शोर शराबा सुन कर आसपास के लोग एकत्र हुए तो राजुक शर्मा अपने परिवार समेत मौके से फरार हो गया। उसके बाद मारपीट संबंधी शिकायत थाना सिटी को दी गई। उसके बाद भी पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाही नहीं की। वह सरेआम शहर में घूमता रहा। फिर 28 जून को मोहल्ला लाहौरी गेट में जतिंदर कुमार उर्फ जिंदर धनिया नामक युवक का कत्ल हो गया। उस कत्ल मामले में भी राजुक शर्मा की शमूलियत पाई गई और कत्ल का मामला दर्ज किया गया। जोकि अभी फरार है। मगर वह अभी भी शहर में घूम रहा है। पुलिस जानबूझ कर उसे पकड़ नहीं पा रही है। 22 जुलाई दिन बुधवार को राजुक शर्मा ने एक एप्लिकेशन होशियारपुर में एसपी कार्यालय में दी, जिसमें उसने कहा कि मारपीट मामले में कपूरथला पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है। वहीं इसी दिन उन्हें भी होशियारपुर पुलिस द्वारा अपने ब्यान कलमबद्ध करने के लिए बुलाया जाता है। जब वह अपने परिजन व वकील के साथ होशियारपुर एसपी कार्यालय पहुंची तो जांचकर्ता एसपी का व्यवहार सही नहीं था। जब हमने उनसे पूछा कि क्या दूसरे पक्ष ने अपने ब्यान दर्ज करवा दिए है तो एसपी ने कहा कि नहीं, आपके ब्यान दर्ज करने के बाद दूसरे पक्ष के ब्यान लिए जाएंगे। जबकि एसपी के रीडर ने कहा कि राजुक शर्मा तो अपने ब्यान दर्ज करवा कर जा चुका है। तभी उन्हें शक हुआ कि पुलिस भी उसके साथ मिली हुई है, इसलिए जानबूझ कर पुलिस उसे पकड़ नहीं रही है। अब उनका पुलिस से विश्वास उठ चुका है। अगर जल्द राजुक शर्मा को पकड़ा न गया तो वह डीजीपी पंजाब से मिल कर इंसाफ की मांग करेंगे। वहीं दूसरी तरफ जब दूसरे पक्ष से बात करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका है।
Leave a Reply