दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सैकड़ो कार्यकर्ता होंगे शामिल, सुभाष भार्गव
- राजनीति
- 14 Jul, 2026 01:02 PM (Asia/Kolkata)
Kapurthala, Gaurv Maria
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी,वी श्रीनिवास की अध्यक्षता में होने जा रहे राष्ट्रीय सम्मेलन जो कि दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में संपन्न होगा इस कार्यक्रम में पंजाब कांग्रेस सेवादल की ओर से सैकड़ो कार्यकर्ताओं का एक विशाल जथा प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुभाष भार्गव की अध्यक्षता में भाग लेगा,
इसका निर्णय आज जिला कांग्रेस सेवा दल कपूरथला के कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष भार्गव की अध्यक्षता में रखी गई माझा एवं द्धाबा क्षेत्र के जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारीयों की विशेष बैठक में लिया गया,
बैठक का आगाज वंदे मातरम के साथ करते हुए बैठक में आए हुए जिला अध्यक्षों एवं प्रदेश पदाधिकारीयों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए ,
इस दौरान प्रैस के नाम जारी अपने वक्तव्य में पंजाब अध्यक्ष सुभाष भार्गव ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री बी वी श्रीनिवास द्वारा जो भी जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी वह उसे पूरी निष्ठा तथा ईमानदारी से निभाएंगे,
बैठक में निम्नलिखित प्रदेश पदाधिकारी एवं जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे, जितेंद्र सिंह मार्शल प्रदेश उपाध्यक्ष, योगराज शर्मा फौजी प्रदेश उपाध्यक्ष, दर्शन सिंह चीमा प्रदेश महासचिव, डॉक्टर जागीर सिंह लालका कन्वीनर पर्यावरण समिति, दीपक नगर प्रदेश सचिव, गुरदीप सिंह प्रदेश सचिव, मुमताज अंजुम प्रदेश सचिव, जसवीर सिंह प्रदेश सचिव, अमनदीप सिंह स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर, लीला वर्मा, विजय खन्ना, विनोद भटनागर जिला अध्यक्ष पटियाला, राजकुमार सभरवाल जिला अध्यक्ष नवां शहर, नवदीप शर्मा जिला अध्यक्ष कपूरथला, डॉक्टर सोहनलाल सोनी जिलाध्यक्ष पठानकोट, अश्विनी बब्बर जिला अध्यक्ष अमृतसर, सुशील कुमार जिला अध्यक्ष होशियारपुर, दर्शन सिंह जालंधर, के अलावा संजीव कुमार नरेंद्र सिंह सरबजीत कौर कविता शर्मा अमरप्रीत कलसी मिंटू डोगरा, सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे,
Leave a Reply