परगट सिंह के पदग्रहण समारोह में सुभाष भार्गव के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वजारोहण

परगट सिंह के पदग्रहण समारोह में सुभाष भार्गव के नेतृत्व में कांग्रेस सेवा दल ने किया ध्वजारोहण

चंडीगढ़ 13 अक्टूबर गौरव मढिया 
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से हाल ही में पंजाब में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति का ऐलान होने के बाद पंजाब कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह को लेकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया,

इस कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस के कैडर आधारित मुख्य संगठन प्रदेश कांग्रेस सेवा दल की ओर से कांग्रेस सेवा दल पंजाब के अध्यक्ष सुभाष भार्गव के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराने के साथ हुई,

जिसमें नवनियुक्त पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रगट सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी सचिन पायलट ने पार्टी का ध्वज फहराया,

ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत कांग्रेस अध्यक्ष प्रगट सिंह को कांग्रेस सेवा दल पंजाब की टीम द्वारा एस्कॉर्ट करते हुए मंच तक ले जाया गया तथा कार्यक्रम संपन्न होने के उपरांत प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रगट सिंह को पंजाब कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुभाष भार्गव एवं कांग्रेस सेवा दल के अन्य सदस्य एस्कॉर्ट करते हुए अध्यक्ष के कार्यालय तक लेकर गए, 

आज के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस सेवा दल की भूमिका के बारे में पूछे गए एक सवालों के जवाब देते समय में पंजाब कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष सुभाष भार्गव ने बताया कि कांग्रेस में यह शुरू से नियम रहा है कि राष्ट्रीय या प्रदेश स्तर पर जब भी कोई भव्य अथवा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो कांग्रेस सेवा दल उसमें ध्वजारोहण से लेकर मुख्य अतिथि को सुरक्षित मंच तक ले जाने वह लाने के लिए मुख्य रूप से अग्रणी रहता है,

आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सेवा दाल की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर सुभाष भार्गव ने बताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पंजाब में कांग्रेस सेवा दल इस बार अलग रूप में नजर आएगा वह पार्टी की सरकार बनाने के लिए कांग्रेस सेवा दल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा,

इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश व जिला पदाधिकारीयों जिला वह ब्लॉक अध्यक्षों सहित सैकड़ो कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे,

Gaurav Maria
Gaurav Maria
+91 98885 43457
News Disclaimer:The news, articles and other materials published by Nazarana Times are based on the opinions of our reporters and writers. The institution is not responsible for the facts and names given in them and the institution does not necessarily agree with them.